पलिया: नेपाल में फंसे भारतीयों की जान बचाने वाले रेस्क्यू हीरो बने डीएसपी और उनकी टीम को बीजेपी नेता ने किया सम्मानित
नेपाल के गोदावरी नदी में अचानक आई बाढ़ में फंसे 6 भारतीय पर्यटकों की जान बचाने वाली पुलिस टीम को अब सम्मान मिला है। नेपाल के अतरिया मालाखेती क्षेत्र के डीएसपी रण बहादुर चंद के नेतृत्व में जिस टीम ने साहसी रेस्क्यू कर सभी भारतीय पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला पलिया के भाजपा नेता रवि गुप्ता ने नेपाल जाकर किया सम्मानित।