पलिया: पलिया थाना क्षेत्र में पिस्टल कमर में ठूंसकर चला पुलिस वाला, वीडियो हुआ वायरल, कानून का रखवाला या खतरे का सामान?
लखीमपुर खीरी जिले के पलिया थाना क्षेत्र से पुलिस की लापरवाही का हैरान कर देने वाला वीडियो आज गुरुवार को सामने आया है। वीडियो में एक पुलिसकर्मी बिना होलस्टर के पिस्टल को कमर में फंसा कर घूमता नजर आ रहा है।जहां कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी पुलिस पर है, वहीं खुद पुलिसकर्मी हथियार चलाने के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं।