पलिया: दहेज के लिए दरिंदगी, सिधौली गांव में अतिरिक्त रकम नहीं मिलने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला
लखीमपुर खीरी जिले के पलिया कोतवाली क्षेत्र की निहाली पुरवा निवासी पीड़िता ने दहेज प्रताड़ना का दर्द लेकर बुधवार दोपहर करीब 3 बजे पुलिस अधीक्षक लखीमपुर खीरी से इंसाफ की गुहार लगाई।पीड़िता की शादी 7 फरवरी 2025 को शाहजहांपुर जनपद के सिधौली गांव निवासी एक युवक से हुई थी।वही पीड़िता के अनुसार शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे।