सदर: धीरेंद्र शास्त्री की कथा में हंगामा, हाईकोर्ट की समीक्षा अधिकारी को बाउंसरों ने धक्का देकर हटाया, वीडियो वायरल
Sadar, Allahabad | Apr 24, 2026
संगम तट पर चल रही धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तीन दिवसीय राष्ट्र हनुमंत कथा में लाखों की भीड़ के बीच अव्यवस्था का वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पंडाल में एंट्री को लेकर बाउंसरों और एक महिला के बीच झड़प दिख रही है।महिला का आरोप है कि जब वह पंडाल के अंदर जाने का प्रयास कर रही थी तो सुरक्षा में लगे बाउंसरों ने उसे रोक दिया।