कोतवाली थाना क्षेत्र के मलोरना गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर में घुसकर नगदी और जेवरात चोरी कर लिया। घटना के समय परिवार के अधिकांश लोग बारात गए थे, जबकि महिला और उसकी सास घर में सो रही थीं। सुबह सामान बिखरा देख चोरी की जानकारी हुई। परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।