मऊरानीपुर: झांसी DM गौरांग राठी ने अवैध खनन पर किया बड़ा प्रहार, खकौरा घाट पर रातभर चली कार्रवाई में 3 डंपर पकड़े गए
झांसी में जिलाधिकारी गौरांग राठी के निर्देश पर अवैध खनन के खिलाफ अभियान तेज हो गया है। मऊरानीपुर के खकौरा घाट पर देर रात प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बिना रॉयल्टी बालू परिवहन करते तीन डंपर पकड़े गए। चालक जरूरी दस्तावेज नहीं दिखा सके, जिसके बाद वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई।