तेंदूखेड़ा ग्राम उनरीखेड़ा के दर्जनों ग्रामीणों ने एकजुट होकर शुक्रवार की शाम 4 बजे एसडीएम कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार विवेक व्यास को एक ज्ञापन सोपा। ज्ञापन के माध्यम से ग्रामवासियों ने बताया कि हम लोग बीते कई वर्षों से इसी ग्राम में निवासी है फिर भी हमें अपात्र कर दिया गया व कई बाहरी लोगों को पात्र किया गया है जिसकी निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जावे