भरगामा: भरगामा प्रखंड में उमस भरी गर्मी के बीच रिमझिम बारिश, मौसम हुआ सुहाना
भरगामा प्रखंड क्षेत्र में रविवार को उमस भरी गर्मी के बीच दोपहर बाद हुई रिमझिम बारिश ने लोगों को काफी राहत पहुंचाई। सुबह से ही तेज धूप और उमस के कारण लोग गर्मी से परेशान थे। दोपहर में अचानक आसमान में बादल छाने के बाद रिमझिम बारिश शुरू हो गई।