जगाधरी: यमुनानगर: अनाज व्यापारी से फोन पर ₹7 लाख की रंगदारी, पुलिस में शिकायत दर्ज
रविवार को सुबह 8:00 बजे अनाज व्यापारिक गगन ने बताया कि उसके पास 28 जुलाई को एक कॉल आया जिसमें अपने आप को सहारनपुर का रहने वाला अनमोल बताया। उसने उसे 7 लाख रुपए की मांग की और कहा कि उसकी देनदारी बनती है। जबकि उसकी ऐसी कोई देनदारी नहीं है। जिसको लेकर उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद मामला दर्ज किया है।