जगाधरी: एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने ताजेवाला से मोटरसाइकिल चोर को किया गिरफ्तार, चोरी की 4 मोटरसाइकिलें बरामद
रविवार को दोपहर 1:00 इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि उनको सूचना मिली थी एक लड़का चोरी की मोटरसाइकिल बेचने उत्तर प्रदेश जाएगा। ताजेवाला से उसे गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान फैजपुर के रहने वाले शमशाद के रूप में हुई। जिससे पूछताछ के दौरान चार मोटरसाइकिल बरामद की है मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।