जगाधरी: लठमार मोहल्ले में घर में घुसकर फायरिंग करने वाले 3 आरोपियों को अपराध शाखा 2 की टीम ने किया गिरफ्तार
रविवार को 3:00 बजे पुलिस प्रवक्ता ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया कि तीनों आरोपियों ने अपने अन्य साथी के साथ मिलकर घर में घुसकर फायरिंग की थी। जिसमें एक आरोपी को पुलिस ने पहले गिरफ्तार कर लिया था। आज और तीन को गिरफ्तार करने में अपराध शाखा दो की टीम में सफलता हासिल की है। मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।