भीलवाड़ा। जिले में जारी शीतलहर के बीच स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामकेश गुर्जर ने कहा कि ठंड के इस मौसम में जरा-सी लापरवाही गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है। विशेष रूप से छोटे बच्चों, बुजुर्गों, पहले से बीमार व्यक्तियों एवं गर्भवती महिलाओं को शीतलहर से बचाना अत्यंत आवश्यक है।