कालपी: माधव राव सिंधिया विकास इंटर कॉलेज कालपी में जनगणना 2027 के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, 300 प्रतिभागियों ने लिया भाग
Kalpi, Jalaun | Apr 20, 2026 आगामी जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत कालपी के माधव राव सिंधिया व्यास इंटर कॉलेज में सोमवार दोपहर 1:30 बजे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, इसमें जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को मकान सूचीकरण एवं गणना से संबंधित दिशा-निर्देश दिए गए। मास्टर ट्रेनरों ने छह कमरों में प्रोजेक्टर के माध्यम से लगभग 300 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया।