नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत दिनांक 17 जून से जनपद में विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम एवं गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज बालवाड़ी एवं निर्बल सेवा नारी कला केंद्र समिति डंगौली मऊ द्वारा संचालित जिला नशा मुक्ति केंद्र सहादतपुरा निकट ब्रह्मस्थान मऊ में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी राम जतन राजभर जी, विशिष्ट अतिथि शैलेश यादव पर्वेक्षक जिला समाज कल्याण मऊ के द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सभी युवाओं को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए समाज को नशामुक्त बनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी युवा को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा उन्हें स्वयं नशे से दूर रहने एवं दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प दिलाया गया।
इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें सभी युवा ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए नशा मुक्त समाज के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम मे वीरेंद्र यादव, प्रोजेक्ट मैनेजर अरशद जमालजी, तपेश्वर राजभर, नीलम भारद्वाज, अर्चना चौहान, रामप्रवेश जी, पीयूष कुमार, धर्म सिंह चौहान, समीर मोहम्मद, आनंद कुमार, अखिलेश भारती, आलोक कुमार, सद्दाम, अंकित गुप्ता, सिंटू सोनकर, परविंद यादव, राजवीर सिंह, राजनाथ मौर्य, समिति के अध्यक्ष राम केवल यादव जी आदि लोग उपस्थित रहे।