बासोदा: कलेक्ट्रेट में आयोजित समान नागरिक संहिता की हुई बैठक में विदिशा नगर के साथ गंजबासोदा और अन्यजगहो के लोग भी हुए शामिल...
समान नागरिक संहिता के उद्देश्य बताने और उसे लागू करने की चर्चाओं को लेकर एक बैठक का आयोजन सोमवार शाम 4 बजे कलेक्ट्रेट मे किया गया। इस बैठक में भोपाल से आए उच्च समिति के सदस्य गोपाल शर्मा, विदिशा कलेक्टर अंशुल गुप्ता के अलावा बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि सामाजिक और धार्मिक संगठनों के सदस्य जो विदिशा गंजबासौदा सहित जिले के अन्य जगहों से आए थे शामिल हुए।