तीन साल की मांग और 34 दिन का धरना, अब सड़क की जगी उम्मीद
उत्तरकाशी: जिला मुख्यालय से महज 18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित जखारी बल्ला गांव के ग्रामीण आज भी सड़क सुविधा के लिए तरस रहे हैं। गांव की इस प्रमुख समस्या को वरिष्ठ नागरिक हीरामणि भट्ट ने प्रमुखता से उठाया। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्राम पंचायत में 34 दिनों तक धरना-प्रदर्शन भी किया।
हीरामणि भट्ट ने सड़क निर्माण की मांग को स्वीकृति मिलने पर क्षेत्रीय विधायक सुरेश चौहान का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि शासन-प्रशासन और सरकार चुनाव से पहले इस मामले का संज्ञान लेकर स्वीकृत सड़क पर जल्द कार्रवाई शुरू करेंगे, ताकि ग्रामीणों को वर्षों से चली आ रही परेशानी से निजात मिल सके।
ग्रामीणों की मांग है कि सड़क निर्माण की प्रक्रिया को जल्द आगे बढ़ाया जाए और गांव को सड़क सुविधा से जोड़ा जाए। अब देखना होगा कि स्वीकृति के बाद धरातल पर काम कब शुरू होता है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि उनकी वर्षों पुरानी मांग जल्द पूरी होगी।
#pahadsamachar #uttarkashi #NewsUpdate
#उत्तरकाशी #जखारीबल्ला #सड़ककीमांग #हीरामणिभट्ट #सुरेशचौहान #उत्तराखंडसमाचार #ग्रामीणविकास #पहाड़समाचार
Dehradun, Dehradun | Oct 23, 2026