नवगछिया: तीन साल पुराने शराब कांड में फरार आरोपी गिरफ्तार
मद्यनिषेध मामले में फरार चल रहे महदत्तपुर निवासी सावन कुमार सिंह को नवगछिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था। पुलिस के अनुसार, 28 दिसंबर 2022 को दादपुर बहियार में छापेमारी के दौरान पांच लीटर देसी शराब बरामद की गई थी और भारी मात्रा में अर्द्धनिर्मित शराब नष्ट की गई थी। इस मामले में नवगछिया थाना कांड संख्या 410/22 दर्ज किया गया थ