जबलपुर: तिलवारा पुल से नदी में कूदी 21 वर्षीय युवती की डूबने से मौत, अगले दिन हुई पहचान
जबलपुर के तिलवारा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां 21 वर्षीय युवती वंशिका केसरवानी ने नदी में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना 28 सितंबर की शाम की है, जब तिलवारा पुलिस को सूचना मिली कि छोटे पुल के पास एक युवती ने नदी में छलांग लगा दी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय नाविकों की मदद से रेस्क्यू कर युवती को