कोल: कुंजलपुर में नगर निगम के दावों की खुली पोल, जल भराव के बीच अर्थी ले जाने को मजबूर लोग, वीडियो हुआ वायरल
कुंजलपुर में नगर निगम के दावों की पोल खुली है। क्षेत्र में बिना बरसात के ही जल भराव है। अब क्षेत्र में जल भराव में होकर लोग अर्थी ले जाने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों के द्वारा जल भराव में होकर अर्थी ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में लोग क्षेत्र में हो रहे जल भराव में होकर अर्थी ले जाते साफ तौर पर देखे जा रहे हैं।