नकुड: तीतरो के गांव में नाबालिग से छेड़छाड़ की परिजनों ने की शिकायत
थाना तीतरो क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की से कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटना से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों को एकत्र किया जा रहा है।