बांधवगढ़: उमरिया: उमडार नदी किनारे प्रशासन का बुलडोजर, अतिक्रमण हटाकर लगाया शासकीय भूमि का बोर्ड
10 अप्रैल शुक्रवार समय 11 बजे जिला मुख्यालय की जीवनदायिनी उमडार नदी को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए नदी किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाया। लंबे समय से मिल रही शिकायतों और प्रभारी मंत्री नगर सिंह चौहान के निर्देश के बाद यह कार्रवाई अमल में लाई गई।प्रशासन की टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाया।