गिरिडीह: बेंगाबाद के घाघरा में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 50 लाख की शराब व सामग्री बरामद।
उत्पाद विभाग और बेंगाबाद थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बेंगाबाद थाना क्षेत्र के घाघरा में छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित नकली विदेशी शराब निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। रविवार को 11 बजे उत्पाद कार्यालय से इसकी जानकारी दी गई।कार्रवाई के दौरान करीब 50 लाख रुपये मूल्य की तैयार शराब और शराब बनाने में प्रयुक्त सामग्री व उपकरण बरामद की गई।