सासनी: सासनी क्षेत्र में आपसी लड़ाई-झगड़ा करने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, शांतिभंग में चालान
Sasni, Hathras | Jun 27, 2026 जनपद हाथरस की तहसील सासनी क्षेत्र के अलग-अलग स्थान पर आपसी लड़ाई झगड़ा करने वाले पांच अभियुक्तों को पुलिस ने कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया है। कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव जगीपुर में आपसी लड़ाई झगड़ा करने वाले दो अभियुक्त एवं नया बिजली घर पर आपसी लड़ाई झगड़ा करने वाले 3 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उपजिलाधिकारी न्यायालय सासनी में पेश किया है।