झांसी: थाना जीआरपी टीम ने वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन से ट्रेनों में चोरी करने वाले 01 शातिर मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार
Jhansi, Jhansi | Jan 5, 2025 जीआरपी झाँसी टीम द्वारा रविवार को रेलवे स्टेशन वीरागंना लक्ष्मीबाई झाँसी से 01 शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में चोर ने अपना नाम ओमप्रकाश रैकवार निवासी जिला टीकमगढ़ मध्य प्रदेश बताया। चोर के पास से एक एंड्राइड मोबाइल फोन बरामद हुआ। जिसकी अनुमानित कीमत ₹15000 बताई गई है।।