गुरारू: गुरारू चौक पर जाम से लोग परेशान, पुलिस बल तैनात करने की मांग
Guraru, Gaya | Oct 16, 2026 गुरारू चौक के पास लगने वाला जाम दशहरा के मौके पर भी चिंता का विषय बना हुआ है। शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता सुनील पासवान ने बताया कि बीते दिनों थाना में हुई शांति समिति की बैठक में चौक पर पुलिस बल तैनात करने की मांग की गई थी, ताकि जाम से राहत मिल सके। उन्होंने बताया कि टेम्पो चालकों की मनमानी के कारण जाम की स्थिति और बिगड़ जाती है।