पताही थाना क्षेत्र के बेलाही राम पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 11 स्थित कोदरिया पंडाल में शनिवार की रात गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। अगलगी की इस घटना में सुखारी पासवान का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग में करीब तीन लाख रुपये मूल्य की संपत्ति नष्ट होने का अनुमान है।