मंडला: जिला स्तरीय कराते प्रतियोगिता संपन्न, काता और कुमिते मुकाबलों में दिखी प्रतिभा
Mandla, Mandla | Apr 20, 2026 डिस्ट्रिक्ट एमेच्योर कराते एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला स्तरीय कराते प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सोमवार चार बजे तक आयोजित प्रतियोगिता में मंडला, नैनपुर, बिछिया, मवई और घुघरी विकासखंड से कुल 135 खिलाडिय़ों ने भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संजू भलावी उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में किरण भारद्वाज आदि रहे।