कौंच: ग्राम खैरी में विकास कार्यों में फर्जीवाड़े का आरोप, जांच की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा शिकायती पत्र
Konch, Jalaun | Jun 17, 2026 कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम खैरी निवासी दीपेश कुमार और प्रदीप कुमार ने बुधवार दोपहर 1:30 बजे एसडीएम कोंच को शिकायती पत्र देकर विकास कार्यों में कथित भ्रष्टाचार की जांच की मांग की है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि वर्ष 2024-25 में क्षेत्र पंचायत द्वारा जलरोक बांध निर्माण सहित कई कार्य कागजों में दिखाकर करीब 5.02 लाख रुपये का भुगतान निकाल लिया गया है।