नकुड: मोहल्ला महादेव स्थित घेर से चोर ने सरसों की बोरियां चुराई, घटना सीसीटीवी में कैद
कस्बा नकुड़ में चोरों के हौसले बुलंद: मौहल्ला महादेव से सरसो की बोरियां चुराकर जाते चोर की करतूत सीसीटीवी मे कैद हो गयी l कस्बे में पुलिस से बेख़ौफ़ चोरों के हौसले बुलंद हैं, मौहल्ला महादेव स्थित गौरव शर्मा के घेर से अज्ञात चोर ने दो बोरी सरसो चुरा ली। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने तहरीर देकर खुलासे की मांग की है।