बेगूसराय: रजौरा के श्री सीताराम प्लस टू विद्यालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन नगर विधायक ने किया
श्री सीताराम प्लस टू विद्यालय रजौरा के नवनिर्मित भवन का नगर विधायक कुंदन कुमार ने बुधवार की दोपहर 3:00 बजे उद्घाटन किया. इस दौरान संबोधित करते हुए नगर विधायक ने कहा कि बिहार की सरकार लगातार शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम कर रही है. स्कूली बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने में किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसका खास ध्यान रख रही है.