डुमरा: रसलपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत पूरा परिवार फरार
रसलपुर गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान नेपाल के बहादुरपुर निवासी मुस्कान के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मुस्कान की शादी करीब चार माह पूर्व रसलपुर निवासी रवि कुमार से हुई थी, जो मिस्त्री का काम करता है।