शेखपुरा: कमलबीघा गांव से कसार पुलिस ने मारपीट के मामले में फरार वारंटी को किया गिरफ्तार, कोरोना जांच कराने हेतु लाया सदर अस्पताल
कमलबीघा गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मारपीट के मामले में फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है। फरार वारंटी की पहचान कमल बीघा गांव निवासी भूषण सिंह के रूप में की गई है। वहीं पुलिस ने कोरोना जांच करवाने के लिए वारंटी को सदर अस्पताल शेखपुरा लाया। जांच के उपरांत उसे जेल भेज दिया गया है।