शेखपुरा: नवादा गांव के समीप सड़क दुर्घटना में तीन लोग हुए घायल, इलाज के लिए लाया सदर अस्पताल
नवादा गांव के समीप एक बाइक एक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिस पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा लाया गया है। घायलों की पहचान लोदीपुर गांव निवासी विजय कुमार के पुत्र दीपक कुमार, सचिन कुमार एवं शिवम कुमार के रूप में किया गया है। तीनों लोदीपुर गांव से शादी समारोह में शामिल होने अरघौती धाम आ रहे थे।