लुणी: लूणी पुलिस ने धुधांडा तथा सतलाना में निकाला फ्लैग मार्च।
Luni, Jodhpur | Mar 28, 2024 जोधपुर जिले के लूणी क्षेत्र के धुंधाड़ा तथा सतलाना में लूणी पुलिस ने बुधवार को फ्लैग मार्च निकाला।जानकारी के अनुसार आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।इसी कड़ी में लुणी पुलिस और अर्द्ध सैनिक बल द्वारा संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया। एसीपी नरेंद्र सिंह देवड़ा ने बताया कि फ्लैग मार्च गांवो मुख्य रास्तों से निकाला।