Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
आग
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
पटना
Rahulgandhi
यूपी
nitinsharma3838
Palwal, Palwal
| Sep 17, 2026
MORE NEWS
पलवल हवेली में बघेल समाज के अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित प्रधान दीपक चौहान का पगड़ी बांधकर और फूल मालाएं पहनाकर किया जोरदार स्वागत . . . . . #PalwalNews #DeepakChauhan #BarAssociationPalwal #HaryanaVoicePalwal #palwalkiawaaz
Palwal, Palwal | Sep 17, 2026
स्वच्छता अभियान के दौरान मंत्री गौरव गौतम का विपक्ष पर हमला #Palwal #palwalnews #gauravgautampalwal #gauravgautamindia #haryananews
Palwal, Palwal | Sep 17, 2026
*प्रेस विज्ञप्ति* गुरुग्राम बाबा बालक नाथ मंदिर पहुंचा विश्व हिंदू परिषद का प्रतिनिधिमंडल *_“जिस तरह बाबा बालक नाथ जी की समाधि, मंदिर और चालीस मूर्तियों को इतनी बर्बरता से ध्वस्त किया गया, उसे देखकर गजनी और बाबर भी शर्मिंदा होगे।”_*-- *डॉ. सुरेंद्र जैन(केंद्रीय संयुक्त महामंत्री, विश्व हिंदू परिषद)* गुरुग्राम, 16 सितंबर। गुरुग्राम के सेक्टर-50 स्थित प्राचीन बाबा बालक नाथ मंदिर में 11 सितंबर की रात्रि लगभग 2:30 बजे हुई कार्रवाई के बाद उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने के लिए आज विश्व हिंदू परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल मंदिर परिसर पहुंचा। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेंद्र जैन जी के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में विहिप हरियाणा प्रांत मंत्री यशवंत शेखावत जी, विभाग मंत्री देवेंद्र जी तथा गुरुग्राम जिला पालक एवं सह-सेवा प्रमुख अजीत सिंह जी शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया तथा वहां उपस्थित संतों एवं स्थानीय समाज के लोगों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। स्थानीय लोगों के अनुसार, 11 सितंबर की रात्रि लगभग 2:30 बजे मंदिर परिसर में हुई कार्रवाई के दौरान प्राचीन मंदिर को क्षति पहुंचाई गई तथा वहां स्थापित मूर्तियों को भी तोड़ा गया। इसके साथ ही मंदिर परिसर में मौजूद गोवंश को भी वहां से ले जाया गया। विहिप प्रतिनिधिमंडल ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी स्थानीय संतों एवं समाज के लोगों से प्राप्त की तथा मंदिर परिसर में हुई क्षति का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। *डॉ सुरेंद्र जैन ने अपने वक्तव्य में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि :* राम भक्त सरकार उनके राज्य में इस प्रकार की घटना हो जाए और उन्हें इस पर सख्त सख्त कार्रवाई करनी चाहिए जिन अधिकारियों ने किया है। यह हिन्दू समाज के लिए बड़ी चिंता व्यथित कर देने वाला विषय है। विश्व हिंदू परिषद पूज्य संतों के साथ खड़ी है और हम सरकार से मांग करते है की यहां तीन समाधिया थी उनमें से दो तोड़ दी गई हम चाहते हैं कि इन्हें पुनः बनाया जाए और जिन लोगों पर इस संदर्भ में केस किए गए हैं उनके केस खत्म किया जाए और जिन अधिकारियों ने सजेशन और योजना से इसे तोड़ा है और उन पर कठोर से कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। बाबा बालक नाथ मंदिर की मूर्तियों को तोड़ा गया उन्हें पुनः प्राण प्रतिष्ठा करके पुनः स्थापित किया जाए और अभिलंब खंडित मूर्तियों कोवापिस करें जिनका हम विधिवत विसर्जन किया जाएगा। *गौवंश को अत्यंत बर्बरता अमानवीय तरीके से यहां से ले जाया गया वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है* हरियाणा में प्रोविजन का कॉउ स्लॉटर एक्ट है उन अधिकारियों पर जिन्होंने यह कार्यवाही करी इस उन पर भी इसके के अंतर्गत कार्रवाई होनी चाहिए जिस प्रकार गोवंश को कैंटर में बर्बरता से ले जाया गया इसमें किसी न किसी गौ माता का शरीर भी शांत हो गया होगा यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना जो गुरुग्राम में हुई है। इसे कदापि स्वीकार नहीं किया जा सकता हमारी सरकार से मांग है कि उन गोवंशों को पुनः यहीं लाया जाए और यहीं उनकी व्यवस्था की जाए। यह मंदिर की जमीन यहां की पंचायत ने दी थी गांव और समाज के लोगों ने ही अपने पैसे से यहां की चार दिवारी और मंदिर को बनवाया था। जो जोहड़ से बाहर की चारदीवारी तक आज भी हमें दिखाई दे रही है यदि प्रशासन को इतनी चिंता थी तो यहां पर पास में रह रहे बांग्लादेशी जो अवैध रूप से रह रही है उनको नहीं हटाया गया? क्या हमारे साधु संत उन बांग्लादेशी घुसपैठियों से भी ज्यादा खतरनाक हो गए हैं? इसी गुरुग्राम में 8 मजरे अवैध रूप से बनी हुई है और शीतला कॉलोनी में अवैध मस्जिद और अवैध कब्रिस्तान भी बना हुआ है और जानकारी में है कि जब यह कब्रिस्तान बना था तब कई अधिकारी भी उसमें शामिल हुए थे। आप अवैध मजरे बनने दोगे अवैध मस्जिद से बनने दोगे लेकिन वैध रूप से बने मंदिर में जनता के सहयोग से बने मंदिरों को आप तोड़ते रहोगे ऐसा कदापि सहन नहीं किया जाएगा। मेरी मुख्यमंत्री जी से अपील है इस पर तुरंत कार्रवाई हो और दोषियों को कठोरता सजा मिले, हमारी और संतो की सभी मांगे मानना जाए अन्यथा विश्व हिंदू परिषद साधु संतों के साथ मिलकर सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी। *ऐसा लगता है कि गुरुग्राम का संचालन तो भू माफिया ही कर रहा है* यह भूमाफियाओं के इशारे पर ही हुआ है इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता क्या आप हर चीज पर कब्जा कर लोगे आप हर तालाब पर कब्जा कर लोगे? ना गुरुग्राम में कोई तालाब बचा है न ही गौ चारण के लिए भूमि। ऐसा नहीं चलेगा यह गुरु द्रोण की धरती है मां शीतला की धरती है किसी भी हालत में यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्थान: बाबा बालक नाथ मंदिर, सेक्टर-50, गुरुग्राम दिनांक: 16 सितंबर 2026 #विहिपहरियाणा # VHPHaryana #विश्वहिंदूपरिषद #गुरुग्राम #बाबा_बालक_नाथ_मंदिर_सेक्टर50 #सनातनहिंदूसमाज
Palwal, Palwal | Sep 16, 2026
पीआर सेंटर रेलवे रोड पर बने खाद्य आपूर्ति के विभाग के कार्यालय में मिले अधिकारी ने बताया कि सीएम विंडो की शिकायत उनके कार्यालय में आई थी । ये लोग पहले भी आ चुके हैं इसलिए इनके लिखित बयान प्रोफार्मा पर लिए जा रहे हैं। जांच पूरी करके दोषी पाए जाने पर कार्रवाई जरूर होगी।।
Palwal, Palwal | Sep 16, 2026
माला सिंह फॉर्म के सैकड़ो लोगों का राशन डकार गए डिपो होल्डर सुनीता पत्नी राजू। गरीबों ने सीएम विंडो पर लगाई गुहार। उसका भी कोई असर नहीं। मंत्री गौरव गौतम की कोठी पर भी गए सैकड़ो लोग। वहां से अधिकारियों को लगाया फोन फिर भी कोई एक्शन नहीं।
Palwal, Palwal | Sep 16, 2026
Palwal, Palwal | Sep 16, 2026
30 ग्राम हेरोइन और देसी कट्टे समेत नशा तस्कर गिरफ्तार पलवल, 16 सितंबर। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की फरीदाबाद यूनिट ने गांव खाईका में कार्रवाई करते हुए एक कथित नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 30 ग्राम हेरोइन (स्मैक), एक देसी कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। यूनिट प्रभारी निरीक्षक संग्राम सिंह के अनुसार, टीम पलवल जिले में नशा तस्करी के खिलाफ गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि गांव खाईका निवासी हसन मोहम्मद पुत्र इलियास नशीले पदार्थों की बिक्री करता है और उसके पास अवैध हथियार भी है। सूचना के आधार पर टीम ने गांव खाईका के पास घेराबंदी कर आरोपी को काबू किया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 30 ग्राम हेरोइन, एक देसी कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। इस कार्रवाई को ब्यूरो प्रमुख एवं एडीजीपी संजय कुमार के दिशानिर्देशन तथा डीआईजी राजेंद्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया। डीआईजी मीणा ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। मामले में थाना बहीन, जिला पलवल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर नशीले पदार्थ की सप्लाई के स्रोत और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। आमजन से अपील: निरीक्षक संग्राम सिंह ने लोगों से अपील की है कि आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री या तस्करी की जानकारी मिलने पर पुलिस या एचएसएनसीबी के हेल्पलाइन नंबर 9050891508 और 1933 पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
Palwal, Palwal | Sep 16, 2026
CIA स्पेशल स्टाफ ने किठवाड़ी गांव के दो युवकों को हिरासत में लिया है। एक का नाम सचिन दलाल पुत्र विजेंद्र सिंह दलाल तथा दूसरे का नाम जय सिंह दलाल पुत्र भगत सिंह बताया गया। दोनों को हिरासत में लेने के बाद मेडिकल जांच कराई गई। बताया गया है उन्हें किसी सिकायत पर उठाया गया था। पूछताछ के बाद अब छोड़ने की बात सामने आई है।
Palwal, Palwal | Sep 16, 2026