चित्तौड़गढ़ जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तेज गर्मी और हीटवेव को लेकर येलो व ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिनों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 11 मई के लिए येलो अलर्ट, जबकि 12 से 14 मई तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया।