कोन्टा: सुकमा में कक्षा एक की छात्रा मड़कम देवे की मौत, जांच की मांग
Konta, Sukma | Sep 29, 2026 सुकमा के कोंटा क्षेत्र में बाढ़ के बीच इलाज न मिलने से पहली कक्षा की छात्रा मड़कम देवे की मौत हो गई। परिजन अधीक्षिका पर लापरवाही का आरोप लगाकर जांच की मांग कर रहे हैं। जिला प्रशासन को भी घटना की जानकारी दी गई है।