धमदाहा: ग्राम गौरव यात्रा के दूसरे दिन मंत्री लेशी सिंह ने कई कार्यक्रमों में भाग लिया और सफाई अभियान का नेतृत्व किया
सबैया ग्राम में रात्रि विश्राम के बाद अहले सुबह सबैया ग्राम में ग्राम गौरव यात्रा के दौरान मंत्री लेशी सिंह, आदिवासी टोला सवैया में स्वच्छता जागरूकता के खुद झाड़ू लगाकर ग्रामीणों को स्वच्छता का संकल्प दिलाई, वहीं आदिवासी समुदाय की एक महिला फूल टूड्डू के घर जाकर सत्तू भी पी, वहीं शराब बंदी, नशा मुक्ति, दहेज प्रथा बाल विवाह हेतु भी जागरूक किया।