Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur

खंडवा नगर: खंडवा में गणेश गौशाला से महापौर ने निकाली निशान यात्रा

खंडवा महापोर अमृता यादव ने अलग-अलग महिला संगठनों के साथ आज निशान यात्रा मंगलवार शाम 4:00 बजे निकली । खंडवा महापौर के साथ तमाम अलग-अलग महिला संगठन की महिलाएं उपस्थित रही। खंडवा महापौर द्वारा हर साल गुरु पूर्णिमा को लेकर यह यात्रा निकाली जाती है।

MORE NEWS

मंत्री डॉ. विजय शाह ने ई-लाइब्रेरी भवन के निर्माण कार्य का जायजा लिया
---
प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के पास निर्मित हो रहे  ई-लाइब्रेरी भवन के निर्माण कार्य का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इस भवन के निर्माण कार्य को पूरी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश निर्माण एजेंसी को दिए। 
        उल्लेखनीय है की नीति आयोग द्वारा ई-लाइब्रेरी भवन निर्माण के लिए 2.15 करोड रुपए स्वीकृत किए गए हैं। ई-लाइब्रेरी के शुरू हो जाने पर युवाओं का   ज्ञानवर्धन होगा, और उन्हें परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलेगी। इस अवसर पर कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, निर्माण एजेंसी पीआईयू के कार्यपालन यंत्री श्री एसके त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav 
Kunwar Vijay Shah 
Jansampark Madhya Pradesh 
General Administration Department, MP 
Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh 
Department of Higher Education, Madhya Pradesh 
#khandwa

मंत्री डॉ. विजय शाह ने ई-लाइब्रेरी भवन के निर्माण कार्य का जायजा लिया --- प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के पास निर्मित हो रहे ई-लाइब्रेरी भवन के निर्माण कार्य का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इस भवन के निर्माण कार्य को पूरी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश निर्माण एजेंसी को दिए। उल्लेखनीय है की नीति आयोग द्वारा ई-लाइब्रेरी भवन निर्माण के लिए 2.15 करोड रुपए स्वीकृत किए गए हैं। ई-लाइब्रेरी के शुरू हो जाने पर युवाओं का ज्ञानवर्धन होगा, और उन्हें परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलेगी। इस अवसर पर कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, निर्माण एजेंसी पीआईयू के कार्यपालन यंत्री श्री एसके त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Kunwar Vijay Shah Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh Department of Higher Education, Madhya Pradesh #khandwa

Khandwa, Madhya Pradesh | Jun 26, 2026

ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह ने ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए
---
प्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह मंगलवार को एक दिवसीय प्रवास पर ओंकारेश्वर पहुंची। इस दौरान उन्होंने ओंकारेश्वर स्थित ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन कर, पूजा अर्चना की। राज्यमंत्री श्रीमती सिंह ने उपस्थित अधिकारियों से सिंहस्थ-2028 को ध्यान में रखते हुए ओंकारेश्वर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित विकास कार्यों के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर जनपद पंचायत पुनासा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक त्रिवेदी तथा ग्रामीण विकास विभाग की सहायक यंत्री श्रीमती लक्ष्मी शाक्य सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Culture, Madhya Pradesh 
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh 
#omkareshwer 
#khandwa

ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह ने ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए --- प्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह मंगलवार को एक दिवसीय प्रवास पर ओंकारेश्वर पहुंची। इस दौरान उन्होंने ओंकारेश्वर स्थित ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन कर, पूजा अर्चना की। राज्यमंत्री श्रीमती सिंह ने उपस्थित अधिकारियों से सिंहस्थ-2028 को ध्यान में रखते हुए ओंकारेश्वर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित विकास कार्यों के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर जनपद पंचायत पुनासा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक त्रिवेदी तथा ग्रामीण विकास विभाग की सहायक यंत्री श्रीमती लक्ष्मी शाक्य सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department of Culture, Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh #omkareshwer #khandwa

Khandwa, Madhya Pradesh | Jun 26, 2026

405 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्त्री रोग विशेषज्ञों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण
---
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत मातृ मृत्यु दर में कमी लाने व गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा और प्रसव पूर्व देखभाल की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हर माह की 9 एवं 25 तारीख को सरकारी अस्पतालों में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाकर स्त्री रोग विशेषज्ञ व चिकित्सकों द्वारा हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं की जाँच कर उपचार किया जाता है। इसी क्रम में गुरूवार को जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं में कुल 405 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं की चिकित्सकों द्वारा आवश्यक जाँच व परामर्श दिया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि जाँच के दौरान संभावित जटिलताओं को देखते हुए ऐसी चिन्हांकित महिलाओं की निःशुल्क सोनोग्राफी कराई गई।

CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav 
Jansampark Madhya Pradesh 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh 
#khandwa

405 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्त्री रोग विशेषज्ञों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण --- प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत मातृ मृत्यु दर में कमी लाने व गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा और प्रसव पूर्व देखभाल की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हर माह की 9 एवं 25 तारीख को सरकारी अस्पतालों में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाकर स्त्री रोग विशेषज्ञ व चिकित्सकों द्वारा हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं की जाँच कर उपचार किया जाता है। इसी क्रम में गुरूवार को जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं में कुल 405 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं की चिकित्सकों द्वारा आवश्यक जाँच व परामर्श दिया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि जाँच के दौरान संभावित जटिलताओं को देखते हुए ऐसी चिन्हांकित महिलाओं की निःशुल्क सोनोग्राफी कराई गई। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh #khandwa

Khandwa, Madhya Pradesh | Jun 25, 2026

स्व सहायता समूह लिंकेज एवं वित्तीय समावेशन शिविर सम्पन्न
---
मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा खण्डवा द्वारा वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने एवं स्वयं सहायता समूहों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने के उद्देश्य से स्व सहायता समूह लिंकेज एवं वित्तीय समावेशन शिविर आरसेटी प्रशिक्षण केन्द्र में आयोजित किया गया। इस अवसर पर नाबार्ड की मुख्य महाप्रबंधक श्रीमती सी. सरस्वती तथा क्षेत्रीय प्रबंधक श्री रवींद्र कुमार सुथार भी उपस्थित थे। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं तथा बैंक ग्राहकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य महाप्रबंधक श्रीमती सरस्वती ने इस अवसर पर कहा कि महिलाओं में बचत की आदत और वित्तीय अनुशासन समाज के आर्थिक विकास का मुख्य आधार है। उन्होंने बताया कि छोटी -छोटी बचत के प्रयास भी बड़े परिवर्तन का कारण बनते हैं। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों में महिलाओं की भागीदारी से परिवार एवं समाज दोनों मजबूत होते हैं। 
            कार्यक्रम में नाबार्ड के उप महाप्रबंधक, श्री सलिल झोकरकर ने कहा कि इस प्रकार के क्रेडिट कैंप से समूहों एवं प्रशिक्षित व्यक्तियों को समय पर वित्तीय सहायता मिलती है, जिससे वे अपने कौशल के आधार पर स्वरोजगार स्थापित कर सकते हैं। उन्होंने महिला समूहों के आर्थिक गतिविधियों के विस्तार पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान स्वयं सहायता समूहों के क्रेडिट लिंकेज के तहत 20 महिला स्व सहायता समूहों को वित्तीय सहायता से जोड़ा गया। इस अवसर पर लगभग 1 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र स्व सहायता समूहों को प्रदान किए गए। शिविर में उपस्थित हितग्राहियों को प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना के लाभ, पात्रता एवं नामांकन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर नाबार्ड के जिला प्रबंधक श्री जितेंद्र एम. खैरनार, लीड बैंक प्रबंधक श्री गणेश तईकर एवं ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक श्री आनंद शर्मा भी उपस्थित रहे।

CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav 
Jansampark Madhya Pradesh 
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh 
Department of Finance, Madhya Pradesh 
#khandwa

स्व सहायता समूह लिंकेज एवं वित्तीय समावेशन शिविर सम्पन्न --- मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा खण्डवा द्वारा वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने एवं स्वयं सहायता समूहों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने के उद्देश्य से स्व सहायता समूह लिंकेज एवं वित्तीय समावेशन शिविर आरसेटी प्रशिक्षण केन्द्र में आयोजित किया गया। इस अवसर पर नाबार्ड की मुख्य महाप्रबंधक श्रीमती सी. सरस्वती तथा क्षेत्रीय प्रबंधक श्री रवींद्र कुमार सुथार भी उपस्थित थे। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं तथा बैंक ग्राहकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य महाप्रबंधक श्रीमती सरस्वती ने इस अवसर पर कहा कि महिलाओं में बचत की आदत और वित्तीय अनुशासन समाज के आर्थिक विकास का मुख्य आधार है। उन्होंने बताया कि छोटी -छोटी बचत के प्रयास भी बड़े परिवर्तन का कारण बनते हैं। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों में महिलाओं की भागीदारी से परिवार एवं समाज दोनों मजबूत होते हैं। कार्यक्रम में नाबार्ड के उप महाप्रबंधक, श्री सलिल झोकरकर ने कहा कि इस प्रकार के क्रेडिट कैंप से समूहों एवं प्रशिक्षित व्यक्तियों को समय पर वित्तीय सहायता मिलती है, जिससे वे अपने कौशल के आधार पर स्वरोजगार स्थापित कर सकते हैं। उन्होंने महिला समूहों के आर्थिक गतिविधियों के विस्तार पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान स्वयं सहायता समूहों के क्रेडिट लिंकेज के तहत 20 महिला स्व सहायता समूहों को वित्तीय सहायता से जोड़ा गया। इस अवसर पर लगभग 1 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र स्व सहायता समूहों को प्रदान किए गए। शिविर में उपस्थित हितग्राहियों को प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना के लाभ, पात्रता एवं नामांकन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर नाबार्ड के जिला प्रबंधक श्री जितेंद्र एम. खैरनार, लीड बैंक प्रबंधक श्री गणेश तईकर एवं ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक श्री आनंद शर्मा भी उपस्थित रहे। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Department of Finance, Madhya Pradesh #khandwa

Khandwa, Madhya Pradesh | Jun 25, 2026

मोतियाबिंद के 16 मरीजों को निःशुल्क सर्जरी के लिए भेजा इंदौर
---
राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम के तहत बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छैगांवमाखन में निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर लगाकर मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया।खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण बिरला ने बताया कि नेत्र जांच शिविर में 58 लोगों की आँखों की जांच की गई, जिनमें से मोतियाबिंद के चिन्हित 16 मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन के लिए शंकरा आई सेंटर इंदौर भेजा गया है। डॉ. बिरला ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छैगांवमाखन में प्रति सोमवार, गुरुवार व शनिवार निःशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया जाता है।

CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav 
Jansampark Madhya Pradesh 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
IEC Cmho khandwa 
#khandwa

मोतियाबिंद के 16 मरीजों को निःशुल्क सर्जरी के लिए भेजा इंदौर --- राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम के तहत बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छैगांवमाखन में निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर लगाकर मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया।खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण बिरला ने बताया कि नेत्र जांच शिविर में 58 लोगों की आँखों की जांच की गई, जिनमें से मोतियाबिंद के चिन्हित 16 मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन के लिए शंकरा आई सेंटर इंदौर भेजा गया है। डॉ. बिरला ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छैगांवमाखन में प्रति सोमवार, गुरुवार व शनिवार निःशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया जाता है। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh IEC Cmho khandwa #khandwa

Khandwa, Madhya Pradesh | Jun 24, 2026