महोबा: महोबा में रोजगार सेवकों ने प्रदर्शन कर अपर जिला अधिकारी को सौंपा मुख्यमंत्री को संबोधित 10 सूत्रीय ज्ञापन
Mahoba, Mahoba | Jun 16, 2026 बुंदेलखंड के महोबा में विभिन्न मांगों को लेकर रोजगार सेवक एक बार फिर सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करते नजर आये। रोजगार सेवकों ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने रोजगार सेवकों को नियमित कर राज्य कर्मचारी का दर्जा देने सहित 10 सूत्रीय मांगों के निस्तारण करने की मांग उठाई है।