पहाड़ी: पहाड़ी पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, दो फरार स्थाई वारंटियों को किया गिरफ्तार
पहाड़ी पुलिस ने पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ के. के निर्देशन में विशेष अभियान के तहत दो फरार स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में समयदीन निवासी रतवाड़ा, अलवर और राहुल निवासी गाजूका, पहाड़ी शामिल हैं। दोनों को संबंधित अलवर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। ऑपरेशन सहयोग के तहत कार्यवाही को अंजाम दिया गया, शुक्रवार शाम 6 बजे मिली जानकारी,