दमोह: दुष्कर्म के आरोपी ने ट्रेन से कटकर जान दी, पत्नी ने चुनावी रंजिश में फंसाने का आरोप लगाया
Damoh, Damoh | Apr 10, 2026 दमोह। दुष्कर्म मामले में आरोपी कुदन आदिवासी ने शुक्रवार सुबह समन्ना रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। शव सौंपे जाने पर परिजनों ने आरोप लगाया कि चुनावी रंजिश के चलते उसे झूठे मामले में फंसाया गया था। पत्नी ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।