Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Bhopal
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
image
image

जलभराव, जर्जर सड़क और बिजली समस्या को लेकर महिला कांग्रेस ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन डीग, 4 अगस्त। जिला महिला कांग्रेस कमेटी डीग की जिलाध्यक्ष एडवोकेट श्वेता यादव के नेतृत्व में मंगलवार को उपखंड अधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपकर धोबी मोड़ से लाल कोठी तक जलभराव, जर्जर सड़क और बिजली व्यवस्था की गंभीर समस्याओं के समाधान की मांग की गई। ज्ञापन में बताया गया कि क्षेत्र में बारिश के बाद नियमित सफाई नहीं होने से जगह-जगह गंदा पानी भर गया है। सड़कों और गलियों में जलभराव के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत स्कूल जाने वाले बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को हो रही है। साथ ही गंदे पानी के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। महिला कांग्रेस ने प्रशासन से मांग की कि क्षेत्र से जलभराव की तत्काल निकासी कराई जाए, क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कर आवागमन सुचारु बनाया जाए, नियमित सफाई एवं फॉगिंग कराई जाए तथा बिजली व्यवस्था में सुधार कर आमजन को राहत प्रदान की जाए। जिलाध्यक्ष एडवोकेट श्वेता यादव ने कहा कि जनहित को देखते हुए इन समस्याओं का स्थायी समाधान जल्द किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो मोहल्लेवासियों के साथ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में प्रभात, समंदर, रज्जो देवी, मयंक, नरेंद्र सिंह, कपिल, सोनू, महेंद्र सिंह, डालचंद, जितेंद्र, सागर, अमर सिंह सहित अन्य स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Weir, Bharatpur | Aug 4, 2026
जलभराव, जर्जर सड़क और बिजली समस्या को लेकर महिला कांग्रेस ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन डीग, 4 अगस्त। जिला महिला कांग्रेस कमेटी डीग की जिलाध्यक्ष एडवोकेट श्वेता यादव के नेतृत्व में मंगलवार को उपखंड अधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपकर धोबी मोड़ से लाल कोठी तक जलभराव, जर्जर सड़क और बिजली व्यवस्था की गंभीर समस्याओं के समाधान की मांग की गई। ज्ञापन में बताया गया कि क्षेत्र में बारिश के बाद नियमित सफाई नहीं होने से जगह-जगह गंदा पानी भर गया है। सड़कों और गलियों में जलभराव के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत स्कूल जाने वाले बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को हो रही है। साथ ही गंदे पानी के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। महिला कांग्रेस ने प्रशासन से मांग की कि क्षेत्र से जलभराव की तत्काल निकासी कराई जाए, क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कर आवागमन सुचारु बनाया जाए, नियमित सफाई एवं फॉगिंग कराई जाए तथा बिजली व्यवस्था में सुधार कर आमजन को राहत प्रदान की जाए। जिलाध्यक्ष एडवोकेट श्वेता यादव ने कहा कि जनहित को देखते हुए इन समस्याओं का स्थायी समाधान जल्द किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो मोहल्लेवासियों के साथ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में प्रभात, समंदर, रज्जो देवी, मयंक, नरेंद्र सिंह, कपिल, सोनू, महेंद्र सिंह, डालचंद, जितेंद्र, सागर, अमर सिंह सहित अन्य स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। - Weir News