अशोक नगर: बमनावर गांव में 25 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खाया, हालत गंभीर
अशोकनगर जिले के बमनावर गांव में एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार बमनावर निवासी रिंकू पुत्र रामकुमार लोधी उम्र 25 वर्ष ने गुरुवार को रात 8 बजे अपने घर पर रखी कीटनाशक दवा पी ली थी जिसे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों को पता चला तो युवक को जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां पर उसका उपचार चल रहा है।