पीलीबंगा: 19 पीबीएन अमरपुरा ढाणी में एक महिला के साथ हुई मारपीट, पीलीबंगा पुलिस थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
19 पीबीएन अमरपुरा ढाणी बस स्टैंड के पास एक महिला के साथ मारपीट करने के आरोप में पीलीबंगा पुलिस थाने में केस दर्ज हुआ है।पुलिस ने आज गुरुवार को जानकारी देते बताया कि परमजीत कौर निवासी 19 पीबीएन अमरपुरा ने आरोप लगाया कि तीन नामजद आरोपी अकवामे रायसिख निवासी 19 पीबीएन अमरपारा ढाणी ने परिवादिया के साथ मारपीट की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।