गया शहर में भीषण गर्मी का असर अब बिजली व्यवस्था पर साफ दिखाई देने लगा है। शहर के तरवाना खरखुरा और अलीगंज मोहल्लों में ट्रांसफार्मर और बिजली तारों में आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि लगातार बढ़ते तापमान और बिजली की अधिक खपत के कारण ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ गया है, जिससे ये हादसे हो रहे हैं।