राजगढ़: पूर्व विधायक डॉ कृष्णा पूनियां ने IPS अधिकारी से मुलाकात की, सिद्धमुख तुलाई में गड़बड़ी के आरोपियों को गिरफ़्तार करने की मांग की
Rajgarh, Churu | Jun 6, 2026 पूर्व विधायक डॉ कृष्णा पूनिया ने सादुलपुर के सिद्धमुख में हुए चने तुलाई में घपलेबाजी के आरोप में चूरू जिले के राजगढ सहायक पुलिस अधीक्षक अभिजीत पाटिल (ips) से किसानो के साथ मुलाकात कर दोषी आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्यवाही की मांग की। मुलाकात में कहा क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष सहित इस पूरे घोटाले के आरोप में शामिल सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करो।