पूरनपुर: शिव कॉलोनी निवासी छात्र ने फीस को लेकर प्रधानाचार्य पर पिटाई करने का लगाया आरोप, पुलिस से की शिकायत
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र शिव कॉलोनी निवासी गंगाराम ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका पुत्र विशाल नगर के एक स्कूल में कक्षा 12 का छात्र है। आरोप है कुछ परेशानियों के चलते स्कूल की फीस नहीं जमा कर सका था। छुट्टियां खत्म होने के बाद आज पहले दिन उसका पुत्र स्कूल पहुंचा फीस जमा न होने के कारण प्रधानाचार्य ने उसकी पिटाई कर दी।