पूरनपुर: कोतवाली क्षेत्र के गांव में बहन के घर शादी समारोह में शामिल होने गई युवती के साथ बहनोई के भाई ने किया दुष्कर्म
पूरनपुर नगर के मोहल्ला निवासी युवती अपने माता-पिता के साथ क्षेत्र के गांव में अपनी बहन के घर शादी समारोह में शामिल होने गई थी। रात होने पर उसके माता-पिता बेटी को छोड़कर घर चले आए। रात लगभग 12 बजे वह छत पर कपड़े बदलने गई थी। तभी बहनोई का भाई कमरा खोलकर अंदर घुस आया। इसके बाद जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उससे अभद्रता की मामले में पुलिस से शिकायत।