पूरनपुर: ग्राम पंचायत मुझा खुर्द में पानी निकास की समस्या को लेकर SDM को सौपा ज्ञापन
पूरनपुर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुझा खुर्द में पानी का निकास न होने की बजह से लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बारिश होने के बाद पानी किसानों की फसलों में भर रहा है। जिससे किसानों की फैसले खराब व सूखने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत ग्राम प्रधान से की जिसपर ग्राम प्रधान ने PWD पक्के मार्ग पर पुलिया बनाने की बात कही है।